Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपच्चीसवीं वर्षगांठ पर विद्यर्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान

पच्चीसवीं वर्षगांठ पर विद्यर्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के 1999-2000 बैच के एम.एड. छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग में आकर अपनी एम.एड.पढ़ाई के पच्चीसवीं वर्षगांठ पर गुरुजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया। 1999-2000 बैच के विद्यार्थियों ने अपने यादों को पुनः अनुभूति किया और यहाँ के शिक्षकों द्वारा कठोर अनुशासन, उत्तम शिक्षण, स्नेहात्मक व्यवहार और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया। कुछ छात्रों ने अपने अनुभवों को बताते हुए कहा कि उस समय के कठोर अनुशासन और प्राप्त ज्ञान के कारण ही अपने दायित्वों का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन कर रहे हैं। शिक्षक शिक्षा विभाग के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है कि समस्त छात्र-छात्रा प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि  महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर समर बहादुर सिंह ने शुभकामना प्रदान करते हुए कहा कि जीवन में सदैव कर्तव्यनिष्ठ होकर अपने दयित्यों का निर्वहन करें। सम्मान समारोह में 1999बैच के डॉ.जय प्रकाश सिंह, डॉ.सुनीता गुप्ता, डॉ.उषा सिंह, डॉ.आभा आर्या, डॉ.उषा श्रीवास्तव, डॉ.मनोज सिंह, डॉ.राकेश सिंह, प्रकाश सिंह ने अपने प्रशिक्षण के समय के यादों को एक दूसरे से शेयर किया।