Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगुमटी सहित दो दुकानें जली

गुमटी सहित दो दुकानें जली

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव में गोमती नदी पुल के पास शनिवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से गुमटी में संचालित एक किराना और दूसरी दाना बिक्री की दुकान जल गई। गांव निवासी सुनीता गुप्ता पत्नी हरिश्चंद्र की किराने की दुकान में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग बढ़ते हुए बगल चंद्रावती गुप्ता पत्नी देवनारायण के दाना भूंजने की दुकान तक पहुंच गई। देखते ही देखते गुमटियां सहित दोनों दुकानें जल कर नष्ट हो गई। पीड़ितों के द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई है।