Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरजौनपुर का लाल बना उत्तराखंड का सिविल जज

जौनपुर का लाल बना उत्तराखंड का सिविल जज

जौनपुर धारा, जौनपुर। ग्राम द्रोणीपुर निवासी सुभाष चंद्र मिश्र के पुत्र अभिषेक मिश्र का चयन उत्तराखंड में सिविल जज के पद पर हुआ है। ये खबर आते ही गांव में खुशी की लहर है। लगातार मित्रों और सगे संबंधियों के बधाई संदेश पहुंच रहें हैं। पिता सुभाष चंद्र मिश्र राज कॉलेज में बाबू के पद पर तैनात हैं। अभिषेक के पिता सुभाष चंद्र मिश्र और माता माया मिश्र एक-एक बार निर्विरोध प्रधान रह चुके हैं। एक बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटे अभिषेक ने शुरूआती शिक्षा ग्रामीण परिवेश में की फिर जौनपुर से 10+2 पास किया। इसके बाद अभिषेक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए, एलएलबी, एलएलएम पास किया तथा इस दौरान छात्रसंघ में पदाधिकारी भी रहे। वर्तमान में पीएचडी लखनऊ विश्वविद्यालय से जारी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के इस परिणाम में अभिषेक चंद्र मिश्र 8वें स्थान पर रहे। उनके पिता सुभाष चन्द्र मिश्र बताते है की परिवार में पढ़ाई के अच्छे माहौल के लिए उन्होंने कुछ नियम निर्धारित किए थे और अभिषेक की लगन को देखते हुए ये जरूरी भी था। उनके चयन की खबर के बाद उनके करीबी मित्र प्रतीक बताते हैं की अभिषेक शुरू से ही पढ़ने में अव्वल थे और सीमित संसाधनों के बावजूद कभी हार नहीं मानी। कुछ एक परीक्षा परिणामों में माइनर अंतर से पिछड़ने के बाद भी उनके आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आई।

Share Now...