Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजिनकी भगवान में आस्था हो वह प्रचार नहीं करते : शिवपाल

जिनकी भगवान में आस्था हो वह प्रचार नहीं करते : शिवपाल

  • दर्शन पूजन के लिए शक्तिपीठ शीतला धाम चौकिया पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने शक्तिपीठ शीतला धाम चौकिया का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद स्थानीय लोगों से मुखातिब होते हुए कहाकि भाजपा सरकार धर्म के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रही है। उनका धर्म में कोई भी आस्था या विश्वास नहीं है वह सिर्फ धर्म के नाम पर जनता को गुमराह करतें हैं। उन्होंने कहाकि समाजवादी पार्टी हर धर्मों का सम्मान करतीं है। हम धर्म कर्म का राजनीतिक लाभ लेने वाले लोग नहीं हैं। भाजपा अपने ढोंग को धर्म से जोड़कर जनता को गुमराह करती है। भाजपा वाले किसी धार्मिक स्थल पर जाते हैं उसके 1 सप्ताह पहले ही पूरे टीवी चैनलों पर चलने लगता है कि फलां तारीख को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री मंत्री दर्शन करने जा रहे हैं। आस्थावान लोग बिना बताए दर्शन पूजन करने जाते हैं। मंै भी कल से जौनपुर आया हूँ शीतला माता के प्रति हमारी आस्था थी। बिना कोई प्रचार किए मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिनको भगवान में आस्था रहती है वह प्रचार नहीं करते हैं। जिनको भगवान के नाम पर गुमराह करना है वह दर्शन पूजन करने से पहले ही उसका प्रचार करने का काम करतें है जिसमें भाजपा नंबर एक पर है। इस मौके पर लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व मंत्री कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, सत्येंद्र उपाध्याय, डॉ. अवधनाथ पाल, राहुल त्रिपाठी, आशू त्रिपाठी, तोजय त्रिपाठी, कन्हैया यादव, उमाशंकर प्रधान, प्रमोद यादव, पुजारी, विनय त्रिपाठी सुमित त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।