Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअमृत काल योजना : चलती बस सड़क में धंसी

अमृत काल योजना : चलती बस सड़क में धंसी

जौनपुर धारा, जौनपुर। अमृत जल योजना के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उक्त योजना के तहत मुख्य सड़क से लेकर अन्य सड़कों की खुदाई कर पाईप डालने का कार्य जोरों पर है। पाइप डालने के बाद संबंधित कर्मचारी सड़क को मिट्टी और गिट्टी डालकर आगे बढ़ जा रहे हैं। हल्की बरसात होने के बाद उक्त मार्ग पर चलना दूभर हो जाता है और खोदे गये गड्ढे पानी के कारण धंसते जा रहे हैं। इसकी जद में बाइक सवार, चार पहिया वाहन के बाद बड़ी बस आ रही है। सोमवार को मछलीशहर पड़ाव पर एक प्राइवेट बस उस रास्ते से गुजर रही थी कि अचानक सड़क धंस गई जिसके कारण उसका अगला और पिछला चक्का लगभग दो फिट अंदर घुस गया। बस में सवारी न होने के कारण हादसा होने से बच गया। बस मालिक, ड्राइवर ने क्रेन बुलवाकर उसे बाहर निकलवाया।