Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजाम से जूझते लोग, जिम्मेदार मौन

जाम से जूझते लोग, जिम्मेदार मौन

जौनपुर धारा, थानागद्दी। भारी वाहनों के आवागमन से केराकत से थानागद्दी बाजार स्थित चौराहे से सिन्धोरा मोढेला मार्ग पर रविवार की शाम दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। स्थानीय प्रशासन बेखबर रहा। बीते दिनों चंदवक के गोमती नदी पर बने दीनदयाल सेतु के जर्जर होने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी करके हुए वाहनों के आवागमन को लेकर सर्कुलर जारी किया था जिसमे भारी वाहनों को पूर्णतया बंद करने का निर्देश भी दिया। भारी वाहनों के आवागमन हेतु प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की जो की थानागद्दी होते हुए केराकत-देवगांव मार्ग की तरफ होने लगा था। शुरू में कुछ वाहन खुज्जी की तरफ से भी जाने लगे थे जिससे केराकत-खुज्जी मार्ग पर स्थिति टाइबिर मंदिर पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद खुज्जी की तरफ से जाने वाले बड़े वाहनों पर रोक लगा दी गई थी। परिवहन विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। भारी वाहन बिना रोक-टोक ग्रामीण सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिस कारण यह हालत हो रही है। पिछले दस महीने में क्षेत्र की तीन पुलिया, टाइबिर मंदिर पुलिया, सरकी पुलिया और अमिहित पुलिया टूट गई। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।