Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरक्षेत्र पंचायत की बैठक में 20 करोड़ का प्रस्ताव

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 20 करोड़ का प्रस्ताव

जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में सोमवार को ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में बीस करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया। इस धन से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांवों का विकास किया जाना है। बैठक में खंड विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने पूर्व में कराये गये विकास कार्यों, शौचालय, तालाब, आवास, सीसी रोड, समतलीकरण, पेयजल, पेंशन, कायाकल्प आदि पर कराये गये काम व उस पर ब्यय की गई धनराशि का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए धन का अभाव नहीं आने दिया जायेगा। सभी प्रतिनिधि सिर्फ इतना ध्यान अवश्य दें कि सरकारी धन का दुरूपयोग कदापि नहीं होना चाहिए। ऐसी स्थिति आने पर काम की जांच के बाद जिम्मेदारों से पूरे धन की वसूली भी कराई जायेगी। बैठक को एडीओ पंचायत अखिलेश वर्मा, पशु चिकित्सक डाक्टर चंद्रभान, सीडीपीओ सुरेश यादव, जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह व सर्वेश राजभर ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर रमाशंकर तिवारी, संतलाल सोनी, हिमांशु यादव, राना यादव, पप्पू सिंह, रामदुलार यादव, राजेन्द्र सिंह सोनल आदि मौजूद रहे। संचालन मनीष दूबे ने किया।