Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजांच के लिए भेजा जाएगा बिसरा सेम्पुल

जांच के लिए भेजा जाएगा बिसरा सेम्पुल

  • घर पर शोक संवेदना जताने पहुंच रहे हैं लोग

जौनपुर धारा, शाहगंज। सऊदी अरब से कमाकर घर लौटे मजडीहा गांव निवासी तबरेज की संदिग्ध मौत के उपरांत कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के पोस्टमार्टम के बाद जांच के लिए बिसरा सेम्पुल सुरक्षित रखा गया और शव को घर वालों को सौंप दिया गया। मृतक के घर पर लोग शोक संवेदना जताने पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के मजडीहा गांव निवासी तबरेज (35) सऊदी अरब में इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहा था वह बीते शनिवार को सऊदी अरब से वापस घर लौटा और रविवार की रात पेट दर्द बेचैनी के उपरांत संदिग्ध हालत में उसकी घर पर ही मौत हो गई। इस संदिग्ध मौत को लेकर मृतक के भाई जावेद ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग रंजिशन तबरेज को बुलाकर उसे खाने पीने के सामान में जहरीला पदार्थ दे दिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां चिकित्सक ने पोस्टमार्टम किया और जांच के लिए बिसरा सेम्पुल सुरक्षित कर लिया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। बताते हैं कि दो वर्ष पूर्व मजडीहा गांव के ही निवासी सैफ की मारपीट में मौत हो गई थी। जिसमें मृतक तबरेज आरोपी था तवरेज के घरवाले इसी रंजिश में जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के घर शोक संवेदना जताने वाले पहुंच रहे हैं तबरेज की शादी करीब नौ साल पहले काजी बाजार जौनपुर निवासी हबीबा के साथ हुई थी। जिससे तीन बच्चे हैं अब हबीबा का शौहर साथ छोड़कर दुनिया से जा चुका है और बच्चों के सिर से पिता का हाथ उठ चुका है गांव के लोग इस दुख की घड़ी में परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे हैं।