Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरघूस लेने के आरोप में निलंबित दारोगा पर केस दर्ज

घूस लेने के आरोप में निलंबित दारोगा पर केस दर्ज

सीओ करेंगे मामले की विवेचना

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली में तैनात दारोगा प्रसिद्ध नारायण सिंह को घूस लेने के आरोप में एसपी डा. अजयपाल शर्मा ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। मामले में रविवार को प्रभारी निरीक्षक विनीत राय की तहरीर पर निलंबित दरोगा पर धारा 7 भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया। एसपी ने मामले की विवेचना सीओ शुभम तोदी को सौंप दिया है।

थाने में तैनात एसआई प्रसिद्ध नारायण सिंह ने कस्तूरीपुर गांव निवासी रमेशचंद से एक मामले में केस दर्ज करने के लिए घूस ले रहे थे। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 13 मार्च की दोपहर उसके घर में अखिलेश पुत्र राजनाथ नाम का व्यक्ति घर में घुसकर उसकी पुत्री को तमंचा दिखाकर सोने की चेन व चार हजार नगदी लूट लिया था। विरोध करने पर उसकी पुत्री को जान से मार देने की धमकी भी दिया था।