जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम मुरारा में बुधवार को पूर्वान्ह लगभग 8.30बजे जमीनी विवाद को लेकर दबंग पट्टीदार ने दम्पती को बुरी तरह मारपीटकर घायल कर दिया। गौरतलब हो कि नीलम देवी और राजेश पुत्र रामनरायन अपने दरवाजे पर मिट्टी पाट रहे थे। इस दौरान दबंग पट्टीदार से जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो गयी। जिसपर दबंग ने दम्पती को लाठी-डण्डे और फावड़े से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलावस्था में दम्पती को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। वही पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
जमीन विवाद में मारपीट कर दम्पति को किया घायल

Previous article
Next article


