Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरशिवम ने प्रथम प्रयास में नवोदय परीक्षा की पास

शिवम ने प्रथम प्रयास में नवोदय परीक्षा की पास

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के चेवरी मझगवां कला गाँव निवासी शिवम कुमार पुत्र अरविन्द कुमार 13वर्ष नवोदय परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही प्रथम अंक लाकर परिवार व क्षेत्र का नाम रौशन किया। परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। मिली जानकारी के अनुसार शिवम कुमार द रघुवंशी इंटरनेशनल स्कूल बैरगिया में पांचवी पास कर नवोदय की तैयारी में लग गया। यह पहले ही प्रयास में नवोदय की परीक्षा मे प्रथम आया। वह पांचवी पास कर छाठवीं मे गया और अपनी मुकाम को हासिल कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। शिवम अपने सफलता का श्रेय अपने दादा जी नंदलाल कुमार पूर्व प्रधान चेवरी व माता-पिता और गुरुजनों को दिया। वही उनके घर पर बधाई देने वाले लोगों का ताता हुआ है। इस अवसर पर डॉ.कंतलाल कुमार, सुरेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, डॉ.रंजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, सूरज कुमार के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।