- दुर्घटनाग्रस्त बनता जा रहा है आजाद रेलवे ट्रैक
जौनपुर धारा, खेतासराय। यदि आप यात्रा कर रहे हैं तो रास्ते में रेलवे ट्रैक पड़ता है। अगर सावधानी से बाइक या अपने वाहनों को पार करें वरना आप दुर्घटना के शिकार हो सकते है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने रेलवे ट्रैक ने एक महिला की जान ले ली और न जाने कितनी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यह घटना गाहे-बगाहे नहीं बल्कि आए दिन हो रही है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोशित है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हादसा हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग कस्बा खेतासराय से होकर गुजरा है। इसी मार्ग पर उत्तर रेलवे वाराणसी-फैजाबाद रेलखण्ड का आजाद रेलवे क्रांसिंग गेट नम्बर 58 सी है। रेलवे दोहरीकरण के कारण नई रेलवे लाइन बिछाई गई है लेकिन विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही है कि रेलवे ट्रैक को फाइबर सीट से कवरअप नहीं किया गया। जिससे उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग से आने-जाने वाले बाइक सवार सहित अन्य लोग गिरकर घायल हो रहे है। अभी हाल ही में इसी क्रासिंग के पास ट्रैक पर बाइक फिसलने पर बाइक से गिरी महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीण उग्र होकर मौके पर पहुँच गए लेकिन पुलिस अपनी सूझ-बूझ से मौके पर नियंत्रण कर लिया। लेकिन इसके बाद भी रेलवे विभाग इसको नहीं चेता तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसी लापरवाही के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश बना हुआ है। आरोप है कि रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते लोगों की जान जा रही है। आए दिन दुर्घटना हो रही है। बताया जाता है कि ट्रैक को कवर करने के लिए फाइबर शीट तीन महीने से आकर धूल फांक रही है लेकिन कवर नहीं किया जा रहा है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यदि शीघ्र रेलवे विभाग इस मामले को संज्ञान में नहीं लेता है तो आए दिन कोई न कोई अप्रिय घटना होती रहेगी।



