Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअंतर्राष्ट्रीयजंग के बीच बाइडेन ने लगाया नेतन्याहू को फोन

जंग के बीच बाइडेन ने लगाया नेतन्याहू को फोन

इजरायल-हमास युद्ध को 25 दिन हो गए. दोनों पक्षों के 9,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. हमास के नेतृत्व वाले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 7 अक्टूबर से गाजा में इजरायली रक्षा बलों की ओर किए गए जवाबी हवाई हमलों में कम से कम 8,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.

जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि हालांकि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन उसे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के मुताबिक ऐसा करना चाहिए जो नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है. व्हाइट हाउस ने कहा है कि इजरायल को हमास और गाजा के नागरिकों में अंतर करना चाहिए. यह चेतावनी तब आई जब दुनिया भर के नेताओं ने गाजा में मानवीय सहायता को लेकर लगातार आवाज उठाई और वहां के हालातों पर दुनिया का ध्यान खींचा. संयुक्त राष्ट्र ने यह भी कहा कि गाजा में “नागरिक व्यवस्था” ध्वस्त होने लगी थी क्योंकि हजारों लोगों ने गेहूं, आटा और अन्य आपूर्ति लेकर वहां के खाद्य गोदामों में तोड़फोड़ की थी. इजरायल ने शनिवार से गाजा में हमास के खिलाफ अपना हवाई और जमीनी अभियान तेज कर दिया है.गाजा में संचार और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद थीं. हालांकि रविवार को इनमें से कुछ सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हुई हैं.

Share Now...