जौनपुर धारा,शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत प्रयागराज मार्ग स्थित पटखौली पूरे आजम गांव के समीप सड़क दुघर्टना में बस की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के अक्खीपुर गांव निवासी 17-वर्षीय रानी पुत्री धमेंद्र यादव अपनी चचेरी बहन साक्षी के साथ के साथ सरस्वती ज्ञान मंदिर से छुट्टी के बाद अपने स्कूटी से घर जा रही थी कि पटखौली पूरे आजम गांव के समीप अम्बेडकर प्रतिमा के समीप एक डग्गामार वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसमें मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
छात्रा की बस के चपेट में आने से मौत

Previous article


