Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरखम्भे से टकराकर घायल हुए युवक की मौत, परिजनों में मातम

खम्भे से टकराकर घायल हुए युवक की मौत, परिजनों में मातम

जौनपुर धारा,जौनपुर। बीते देर शाम खम्भे से टकराकर घायल हुए बाइक सवार तीन युवकों में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है। इधर मौत की खबर मिलते ही जहां गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं परिजनों में मातम का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दी। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के ईशापुर निवासी दीपक विन्द पुत्र सुरेश व पलिया निवासी विजय हरिजन 25पुत्र रामसूरत व कुलदीप हरिजन 29पुत्र राजनाथ बाइक पर सवार होकर रविवार देर शाम करौंदी कला निमन्त्रण में शामिल होने जा रहे थे। तीनो समोधपुर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास पहुंचे थे कि भेला समोधपुर सीमा पर स्थित एक खम्भे से अनियंत्रित होकर टक्कर खा गए। जिसमें तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। जिसमें कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो को सीएचसी भेजवाया गया। जहां से चिकित्सक द्वारा उन्हें रेफर कर दिया।इधर गांव में मौत की खबर मिलते ही जहां पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। वहीं परिजनों में मातम का माहौल हो गया। मृतक पिता की मौत के बाद पलम्बरिंग और पेंटिंग कार्य के सहारे परिवार का सहारा बना हुआ था। वह पत्नी लीलावती समेत बूढ़ी मां सुमित्रा और तीन बेटों शौर्य 5,सार्थक 3व सिद्धार्थ डेढ़ वर्ष को बेसहारा छोड़ चला। घटना के बाद से पत्नी और मां बदहवासी की हालत में है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया तहरीर पड़ी है। लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।