Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मां शीतला चौकिया धाम एक्सप्रेस चलाने की मांग, रेलवे प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर जंक्शन से 'मां शीतला चौकिया धाम एक्सप्रेस' चलाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई और अमृतसर के लिए सीधी ट्रेन तथा स्टेशन पर दिशासूचक सूचना पट्ट लगाने की मांग भी की।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम...

जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित कर दिया गया।

इस पुल का उद्घाटन प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया।

66.75 लाख की लागत से बना पुल

करीब 66.75 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराया गया है।कार्यक्रम के दौरान शिलापट्ट का अनावरण भी किया गया, जिसमें निर्माण से जुड़ी जानकारी अंकित है।

जाम से मिलेगी बड़ी राहत

मंत्री ने बताया कि गोमती नदी शहर को दो हिस्सों में बांटती है, जिससे आवागमन में अक्सर परेशानी होती है।

शहर में केवल तीन स्थायी पुल होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में यह नया पीपापुल शहरवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

कई इलाकों को मिलेगा सीधा लाभ

इस पुल के शुरू होने से
बदलापुर पड़ाव, कटघरा, ताड़तला, मखदूम शाह अढ़न, अबीरगढ़ टोला, तूतीपुर, पानदरीबा और पुरानी बाजार जैसे इलाकों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

इसके पहले सिपाह अचला देवी घाट से मियापुर तक भी एक पीपापुल बनाया जा चुका है।

लोगों में खुशी, विकास की ओर कदम

पुल के शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने इसे शहर के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बताया।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।