Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरछत के रास्ते घुसे चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना

छत के रास्ते घुसे चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना

  • दस हजार नकदी सहित कीमती सोने के जेवरात चुराए

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। बेखौफ चोरों ने पचेवरा गांव में तीन घरों को उस वक्त निशाना बनाया जब उस घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था और महिलाएं बाहर बरामदे में सोई हुई थी। इसी का फायदा उठाते हुए चोर छत के रास्ते आंगन से घर में उतरे और दस हजार नकद सहित कीमती जेवरात लेकर चंपत हो गए। थाना क्षेत्र के पचेवरा गांव के जोगेंद्र कन्नौजिया के घर केवल महिलाएं थी। उसके घर का एक लड़का कहीं रिश्तेदारी में गया हुआ था। महिलाएं बाहर बरामदे में सोई हुई थी। छत के रास्ते सोमवार की रात में किसी समय घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से को तोड़कर उसमे रखा दो सोने की चेन, 1 कनफूल, 1 पैजनी, 1 चांदी की हाफ करधनी, 1 सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया। इसके बाद चोर महेंद्र कन्नौजिया के घर में घुसे वहां से आलमाड़ी का लॉकर तोड़कर दस हजार नकदी व 1 चांदी की पायल व 1 कनफूल चुराया। उसके बाद चोरों ने इसी गांव के मुन्ना शर्मा के घर को निशाना बनाते हुए घुसे जहां से 1 सोने का मंगल सूत्र को चुरा लिया। भेर में लगभग चार बजे परिजनों की नींद खुलने पर घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस छानबीन में जुटी रही।