Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरग्राम चौपाल में कोटे का छाया रहा मुद्दा

ग्राम चौपाल में कोटे का छाया रहा मुद्दा

  • कोटेदार से त्रस्त ग्रामीणों ने चौपाल में की शिकायत

जौनपुर धारा, खेतासराय। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के सैद गोरारी गांव में शुक्रवार की दोपहर ब्लॉक प्रशासन की तरफ से ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें सरकार की तरफ से प्रत्येक गांव में प्रशासन चला गांव की ओर के तहत गांव की समस्या गांव में समाधान के क्रम में सैद गोरारी गांव में समस्या शिविर का आयोजन किया गया। उक्त चौपाल में अपनी-अपनी शिकायत लेकर समाधान के लिए पहुँचे ग्रामीणों की समस्या को अधिकारियों ने क्रमवार से सुना और निस्तारण का प्रयास किया। मौके पर निस्तारण न होने वाली समस्या को नोट करके शीघ्र ही ग्रामीणों को निस्तारण का भरोसा दिलाया। चौपाल में सबसे अधिक शिकायत कोटेदार मो. गौहर नाहिद के विरुद्ध अनिमियत्ता बरतने का आरोप लगाते हुए मो. शाहिद, अमृता, सोना देवी, नफीस अहमद व अलाउद्दीन आदि लोगों ने घटतौली व राशन कार्ड से य्ाूनिट कटवाने का आरोप लगाया तथा समय से राशन वितरण न करने की भी शिकायत किया। फिंगर लगाने के कई दिनों तक राशन न दिए जाने की अधिकारियों से शिकायत किया। वृद्ध महिला हनीफा ने वृद्धा पेंशन न मिले की शिकायत किया। ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या से चौपाल के अधिकारियों को रूबरू कराया। जिस पर उपस्थित अधिकारियों ने सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उक्त ग्राम पंचायत को एसएलडब्लू में चयनित होने पर पंचायत सचिव मीना कुमारी ने गांव को स्वच्छ बनाने की अपील किया तथा गांव में साफ-सफाई के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए गांव वालों का सहयोग मांगा। इस अवसर पर एडीओ एसटी विवेक कुमार, ग्राम प्रधान वसीम अहमद, लेखपाल ममता शर्मा, बाल पुष्टाहार आंगनवाड़ी की सुपरवाइजर अनीता कुमारी, कृषि विभाग से बीटीएम अश्वनी कुमार आदि शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से कर्मचारी चौपाल में उपस्थित रहे।