Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचेन स्नेचर को पकड़ने वाली महिला को किया गया सम्मानित

चेन स्नेचर को पकड़ने वाली महिला को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी महिला के गले से चेन छींनकर भाग रहे स्नेचर को एक बहादुर महिला ने अपनी तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़कर पकड़ लिया जिसकी प्रशंसा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उसे सम्मानित करवाया। बताते चलें कि सरोखनपुर निवासी दिनेश पाल की पत्नी कविता पाल मंगलवार की सुबह अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शटर उठा रही थी कि इतने में एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश उचक्के पहुंचे और उक्त महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगे। महिला ने शोर मचाते हुए एक उचक्के को बाइक से खींचकर नीचे उतारते हुए पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया जबकि उक्त बाइक पर दूसरा उचक्का बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं इस साहसी बहादुर महिला के कार्य को पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने प्रशंसा करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा महिला कविता पाल को माल्यार्पण कर सम्मानित करवाया है।