Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघूस लेने की शिकायत पर प्रधान प्रतिनिधि पर धमकाने का आरोप

घूस लेने की शिकायत पर प्रधान प्रतिनिधि पर धमकाने का आरोप

  • पीड़िता ने सीएम पोर्टल, डीएम, सीडीओ और कप्तान से की थी शिकायत

जौनपुर धारा, खुटहन। बदलापुर विकास खंड व खुटहन थाना क्षेत्र के सुतौली गांव निवासी महिला ने ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पीएम आवास के नाम पर फर्जी तरीके से दस हजार घूस न लेने की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने पर प्रधान पति के द्वारा गाली गलौज व जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। गांव निवासी केशा देवी पत्नी सुरेश निषाद पीएम आवास की लाभार्थी है। हाल ही में उनके खाते में आवास निर्माण की पहली किश्त आयी थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान संगीता देवी के पति अवधेश तिवारी के द्वारा उच्चाधिकारियों को देने के नाम पर दस हजार रुपए मांगा जा रहा था। न देने पर आवास निरस्त करा देने की धमकी दी जा रही थी। आरोप यह भी है कि गत शनिवार को वह अपने साथ एक मिनी बैंक संचालक को लेकर आये। उस समय पति घर पर नहीं था। खाते की जांच के नाम पर बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगवा लिए। शाम को सुरेश घर आया तो मोबाइल में दस हजार डेविड का मैसेज देख पत्नी से पूछने लगा। मामला समझ आने के बाद पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत कर दी। आरोप है कि इसी को लेकर प्रधान पति के द्वारा उसे शिकायत वापस न लेने पर धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर प्रधान पति का कहना है कि सभी आरोप गलत है।