Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरग्राम प्रधान को जगा कर अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

ग्राम प्रधान को जगा कर अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

  • सिरकोनी विकासखण्ड के इस इस्मैला गांव का मामला

जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी विकासखण्ड के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के इस्मैला ग्राम प्रधान को बदमाशों ने रविवार की रात 12:00 बजे जगा कर पैर में गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव के बड़े भाई राजेंद्र कुमार यादव अपने मकान के बरामदे में सोए हुए थे। वह वर्तमान में ग्राम प्रधान भी है। रात 12:00 के लगभग तीन बदमाश बुलेट मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे। उसमें दो बदमाश स्टार्ट बुलेट मोटरसाइकिल पर ही बैठे रहे। एक बदमाश उतर करके राजेंद्र के बरामदे में जाकर के उनको जगाया तथा राजकुमार को पूछने लगा। उन्होंने कहा की राजकुमार कहां है मुझे नहीं पता है। बार-बार बदमाश ने राजकुमार को पूछ रहे थे नहीं बताने पर राजेंद्र के पैर में गोली मार दी और बुलेट मोटरसाइकिल से भाग निकले। भागते समय बदमाशों ने तीन राउंड फायिंरग की। गोली गश की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन दौड़े तो देखा राजेंद्र लहू लुहान गिरकर तड़प रहे थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस तथा परिजनों ने उन्हें उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। लोगों के बीच चर्चा है कि बदमाश राजकुमार की हत्या करने की नीयत से आए हुए थे। राजकुमार के नहीं मिलने पर उनके बड़े भाई को ही गोली मार दी। ग्रामप्रधान संगठन अध्यक्ष सिरकोनी मनोज कुमार यादव ने कहा अगर पुलिस 24घंटे के अंदर बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करती तो हम सभी प्रधान धरना तथा आंदोलन करने को बाद होंगे। इस सन्दर्भ में थाना अध्यक्ष लाइन बाजार संजय वर्मा ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने प्रधान को गोली मारी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस की तीन टीमे गठित कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Share Now...