जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरू गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार की दोपहर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा स्वयं सहायता समूह की 70 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान अचार, पापड़, मुरब्बा, जैम, चटनी, आदि का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में पहुंचे आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था के संस्थापक संतोष पाण्डेय ने बताया कि महिलाओं के द्वारा स्वरोजगार के तहत बनी चीजों को मार्केट में लाने की सलाह दी गई। संस्था अपनी टीम के साथ समूह के महिलाओं के प्रोडक्शन एवं मार्केटिंग में पूरी मदद करने के साथ ही महिलाओं द्वारा बनाई गई सामानों को बड़े व्यापारियों की माध्यम से बाजारों में विक्री कराएगी व आस पास में भी मार्केटिंग की जायेगी। उन्होंने कहा कि केराकत में बनी आचार मुरब्बा की ऑनलाइन भी बिकेंगे।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
ग्रामीण आजीविका के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक



