Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरगोल्ड मेडल जीतकर अपूर्व रंजन ने किया जनपद का नाम रोशन

गोल्ड मेडल जीतकर अपूर्व रंजन ने किया जनपद का नाम रोशन

जौनपुर धारा, केराकत। लखनऊ में आयोजित सेकेंड आल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेंडल जीतकर अपूर्व रंजन ने दाऊदपुर(सेनापुर) गांव सहित पूरे जनपद का नाम रोशन कर कीर्तिमान स्थापित किया। गौरतलब हो कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सेकेंड आल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। जिसमें बड़े ही उत्साह के साथ विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिभागी छात्रों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व पंजाब से प्रतिभागी छात्रों ने भाग लिया था। उक्त प्रतियोगिता में दाउदपुर (सेनापुर) गांव के आल राउंडर खिलाड़ी व सहायक अध्यापक योगेंद्र कुमार के पुत्र अपूर्व रंजन ने केडी स्पोर्ट एकेडमी की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लिया। अपूर्व रंजन ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए 11 वर्ष के 45 भार वर्ग में कर्नाटक को पछाड़कर गोल्ड मेंडल हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। जीत की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी बधाई देने वालों का तांता दाऊदपुर में लगा रहा। परिजनों ने बेटे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किये।