- इलाहाबाद ऐजे पैसेन्जर को औड़िहार तक चलाने के लिए किया मांग
जौनपुर धारा, जौनपुर। ग्राम प्रधान राजनेत और अनिल सोनकर एडोवोकेट की अध्यक्षता में ग्रामीणो के साथ डीआरएम का घेराव कर रास्ता व ट्रेन ठहराव के लिए पत्रक दिया और इलाहाबाद पैसेन्जर ट्रेन को औड़िहार तक चलाने की माग की। इस पर डीआरएम रामाश्रय पाण्डेय ने अश्वासन दिया कि यह एनआर का मामला है। एनआर से बात कर इलाहाबाद ऐजे पैसेन्जर को चलवाया जयेगा। अनिल सोनकर एडोवोकेट ने ग्राम वासियो और व्यापारियो के साथ केराकत और मुफ्तीगंज स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनो का ठहराव के लिए माग किया है। अनिल सोनकर ने कहा कि यदि 15 फरवरी तक हम लोगों की मांग नहीं मानी गयी तो 28फरवरी को केराकत स्टेशन पर धरना पर बैठा जायेगा।



