Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

  • ग्राम समाज की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर आक्रोश

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव में ग्रामसमाज की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर लगभग तीन दर्जन ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि अराजी न 489/3 गांव समाज की जमीन है जो मौके पर खाली है, उसी से सटा हुआ प्राथमिक विद्यालय व बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित है जहाँ मैदान खाली होने के कारण बच्चे खेलते है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि खाली पड़े जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा मड़हा रखकर अवैध कब्जा किया जा रहा हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गांव समाज की जमीन को सुरक्षित रखने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित कर खाली पड़े जमीन के चारो तरफ बाउंड्रीवाल कराकर खेल का मैदान बनवायें जिससे बच्चों के खेल-कूद के लिये एक स्थायी जगह बन सके। प्रदर्शन करने वालो में बद्री प्रसाद, श्यामधनी, बीरु, सुरेंद्र, लालजी, तिरसू, राजू, राजकुमार, बखेड़ू राम, दयाशंकर, विष्णु, राकेश कमलेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।