Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में…

खबरें एक नजर में…

  • दबंगों ने चार को पीटकर किया घायल

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के रुधौली गांव में बुधवार की देर शाम दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को पीएचसी सोंधी में घायलों का मेडिकल जांच कराने के बाद चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि गांव के रामजीत की लड़कियों पर पड़ोस के युवक टीका टिप्पणी कर रहे थे। विरोध करने पर युवकों ने रामजीत की पुत्री दुर्गावती, पुनीता, अनीता और सुजीत की पिटाई कर दी। जिसमें चारों घायल हो गए। पुलिस घटना को पुरानी रंजिश से जुड़ा बता रही है। मारपीट का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

  • करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलसा

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर के स्टेशन गली में बिल्डिंग निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आकर एक मजदूर झुलस गया। उपचार के लिए उसे पीएचसी सोंधी में भर्ती कराया गया है। अहिरोपरशुरामपुर गांव निवासी 32 वर्षीय रोशन बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। छत पर लोहे की सरिया ले जाने के दौरान सरिया एचटी लाइन के तार से छू गया जिससे वह झुलस गया।

  • दो बाइकों की टक्कर में चार घायल

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास दो बाइको की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मदत से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी शैलेश यादव बृहस्पतिवार को दोपहर में लगभग साढ़े बारह बजे अपनी बाइक पर गांव के ही अंकूल को बैठाकर जौनपुर शहर से वापस गौराबादशाहपुर के तरफ लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार शैलेश जैसे ही जौनपुर- आजमगढ़ हाइवे पर केशवपुर गांव के पास पहुचा ही था तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से सीधा टक्कर हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोंनो बाइक सवार सड़क पर दूर जाकर गिरे। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार शैलेश यादव 24, अंकूल 17 बारी थाना गौराबादशाहपुर व दूसरे बाइक पर सवार अनिल कुमार 28, बबिता देवी 25 निवासी सोहौली थाना बरदह आजमगढ़ घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस से चारो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।

  • तालाब में जहरीला पदार्थ डालने से मछलियां मरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत अमोध गांव में तालाब में जहरीला पदार्थ डालने से तालाब की सारी मछलियां मर गयी जिसमें पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मान सिंह पुत्र स्व. बब्बन सिंह ने थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया की मैंने मत्स्य पालन के लिए तालाब का पट्टा कराया है। 24 जुलाई की रात्रि गांव के ही दो लोगों ने तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया जिससे तालाब  की सारी  मछलियां मर गयी। पुलिस ने मानसिंह की तहरीर के आधार पर गांव के ही दो लोगों अमित सिंह व लाल बहादुर यादव के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

  • ऑटो की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत

जौनपुर धारा, सिरकोनी। क्षेत्र के कजगांव बाजार में बुधवार की रात को ऑटो रिक्शा की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गयी। परिवार में घटना से कोहराम मच गया।

उक्त कस्बे के सोनकर बस्ती निवासी 68 वर्षीय बाबूराम सोनकर साइकिल से बाजार कुछ सामान लेने आये थे। वे घर वापस लौट रहे थे उसी समय बैटरी वाला ऑटो अचानक सामने आ गया। ऑटो चालक ज्ञानेंद्र कुमार गौतम अचानक साइकिल सवार को देख कर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। ऑटो पलट गई। बाबूराम ऑटो की चपेट में आकर बेहोश हो गए। लोग उन्हें आनन फानन में किसी अस्पताल में ले गए। वहां थोड़ी देर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। लोग उनका शव लेकर घर वापस आ गए। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।