जौनपुर धारा, केराकत। पुलिस ने पंद्रह किलोग्राम गोवंश के मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि वह इसे बेचने की नीयत से कहीं ले जा रहा था। विवरण देते हुए प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरली गुलजार नगर निवासी हाशिम शेख पुत्र मुहम्मद तामील उम्र 26 वर्ष भेर में एक बोरे में मांस भर कर कहीं बेचने के लिए जा रहा था कि गांव के पास से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
― Advertisement ―
मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
गो-वंश के 15 किलो मांस के साथ एक गिरफ्तार

Previous article

