Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeमनोरंजनगोविंदा की बेटी टीना अहूजा है बेहद हसीन

गोविंदा की बेटी टीना अहूजा है बेहद हसीन

गोविंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो नाम हैं जिनके डांस स्टेप आज भी फॉलो किए जाते हैं। फिल्मों में गोविंदा जब अदाकारा के साथ डांस करते नजर आते थे तो निगाहें सिर्फ उनकी तरफ होती थी। गोविंदा की जोड़ी करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और रानी मुखर्जी के साथ खूब चली। 90 के दशक के इस सुपरस्टार की बेटी टीना आहूजा भी फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं, हालांकि उनके हाथ अभी तक कुछ खास नहीं लगा है। टीना अक्सर अपने पिता के साथ नजर आती हैं औ? वो साथ ही सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं। ऐसे में आइए जानते हैं टीना के बारे में कुछ खास बातें। टीना आहूजा भले ही बड़े पर्दे पर अभी कोई कामयाबी हासिल नहीं कर पाई हैं, लेकिन उनकी अच्छी खासी संख्या में फैन फॉलोइंग हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। गोविंदा की तरह टीना से भी लोग बहुत प्यार करते हैं और उनकी नई तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। दूसरे स्टारकिड्स की तरह ही ये हसीना भी बहुत ही स्टाइलिश है और साथ ही नैचुरल ग्लोइंग स्किन की मल्लिका है। 16 जुलाई 1989 गोविंदा के घर में पैदा हुई टीना आहूजा की पढ़ाई मुंबई में हुई है। टीना ने फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है। फिल्मों में भले ही टीना आहूजा दिखाई नहीं दी इसके बाद लेकिन म्यूजिक वीडियो में वो अक्सर नजर आती हैं। इसके साथ ही वो मॉडलिंग भी करती हैं। टीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो भले ही गोविंदा की बेटी हैं लेकिन अपना रास्ता खुद बनाना चाहती हैं, वो पिता के मदद पर नहीं बल्कि टैलेंट के बल पर आगे बढ़ना चाहती हैं।

Share Now...