― Advertisement ―

spot_img

नया भारत, नई चुनौतियाँ : राष्ट्रीय स्तर पर बदलती प्राथमिकताएँ

2026 का भारत केवल विकास की रफ्तार से नहीं, बल्कि रोजगार, तकनीक, जलवायु, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक संतुलन जैसी नई चुनौतियों से भी पहचाना जा रहा है।
Homeअपना जौनपुरगांव के विकास के लिए ग्राम प्रधान को सौंपा 111000 का चेक

गांव के विकास के लिए ग्राम प्रधान को सौंपा 111000 का चेक

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत कठार में पूर्व प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने गांव के विकास के लिए ग्राम प्रधान अवनीश सिंह को 111000 का चेक सौंपा है। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए थे जहां पूर्व प्रधानाचार्य ने विद्यालय में उच्च स्तरीय कायाकल्प देखते हुए गांव में विकास कार्य को देखते हुए खुश होकर गांव के विकास के लिए ग्राम प्रधान को 111000 का चेक प्रदान किया। श्री सिंह ने कहा कि कितने सौभाग्य की बात है जिस विद्यालय में मैंने पढ़कर राजस्थान तक का सफर किया आज वही विद्यालय में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुआ। ग्राम प्रधान अवनीश सिंह को बधाई देते कहा कि ऐसे ही कार्य करते रहें ताकि गांव के लोगों का भला व विकास हो सके। ग्राम प्रधान ने स्वयं के नाम से चेक न लेकर ग्राम निधि के नाम से लिया है। ग्राम प्रधान के इस कार्य से गांव व क्षेत्र में भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है। इस मौके पर गांव के अनिल सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, उत्तम सिंह, अमित सिंह, संतोष सिंह डब्बू अवनी सिंह अमित सिंह सुरेश सिंह लक्की संजीव सिंह आलोक सिंह लल्ला राकेश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...