जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर द्वारा उमानाथ सिंह स्टेडियम टी.डी.कॉलेज मैदान में सामाजिक समरसता और एकता के उद्देश्य से दिव्य, भव्य शाखा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे जौनपुर नगर की सभी शाखाओं के स्वयं सेवकों ने अपना पवित्र भगवा ध्वज लगाकर प्रतिभाग किया। मंचस्थ अधिकारियों का परिचय नगर कार्यवाह डॉ.राजीव त्रिपाठी ने कराया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अजीत (विभाग प्राचारक) जौनपुर ने शाखा संगम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी शाखाएं एक जगह एकत्रित हो एकरूपता और सामाजिक समरसता को दर्शाता है। यह कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन का नही अपितु राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जागृत करता है। हिन्दु समाज संगठित हो रहा है। जिसका परिणाम हम श्रीराम मंदिर निर्माण के रुप में देख पा रहे हैं। कार्यक्रम में ज़िला संघ चालक डॉ.सुबास सिंह, नगर संघ चालक धर्मवीर, नगर सह संघचाल अरुण, नगर प्रचारक मंगलेश्वरम, डॉ.वेद, रविन्द्र, राजीव, अरुण, अनिल, अमित, अतुल, अजय, आनंद, संतोष एवं अन्य स्वयं सेवक उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा खामियों पर सख्ती
जौनपुर प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। निरीक्षण में कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकास व्यवस्था की कमियां सामने आई हैं।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर में शाखा संगम का आयोजन

Previous article

