जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आजमगढ़ मार्ग स्थित मलमलवा पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा तलाशी के दौरान गांजा के साथ गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। मंगलवार की सुबह उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह हमराहियों के साथ आजमगढ़ मार्ग स्थित मलमलवा पुलिया के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दिया कि एक युवक गांजा लेकर आ रहा है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को झोले के साथ पकड़ा तलाशी के दौरान युवक के पास से गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान युवक ने नाम पता आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरक डीह गांव निवासी राजू पुत्र तौफीक बताया। पुलिस ने हिरासत में ले सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
गांजा के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे



