― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरगला दबाकर पिता ने पुत्र किया पुत्र की हत्या

गला दबाकर पिता ने पुत्र किया पुत्र की हत्या

  • गायब किए गए बेटे की नहर में पायी गयी लाश, क्षेत्र में सनसनी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र में कटघर (नरियवा) गांव से 48 घंटे पूर्व पिता द्वारा गायब किये गये बेटे की लाश अन्तत: शारदा सहायक खंड 36 नहर में बासूपुर हाट के पास रविवार की सुबह पायी गयी। लाश मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस की मानें तो अभी तक हिरासत में लिए गए पिता से बेटे की मौत के पीछे के रहस्यों का खुलासा होना बाकी है। जबकि मामले को लेकर तमाम प्रकार की चर्चाओं से क्षेत्र का बाजार गर्म है।

बता दें कि उक्त गांव निवासी निसार अहमद अपने ही बारह वर्षीय बड़े बेटे रेहान को शुक्रवार की भेर कहीं लेकर चला गया था। देर रात अकेले वापसी पर जब पास पड़ोस वालों ने बेटे के बारे में पूछा तो उसने बेटे को गायब करने की बात लोगों को बतायी थी। इस बाबत जानकारी होने पर गांव में ही रह रही उसकी बहन और बहनोई अजमल ने भी मौके पर पहुंच कर पूछताछ की जिस पर उन्हें भी अपने द्वारा बेटे को गायब करने की बात कही गई थी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम उसे थाने ले गयी और बहनोई अजमल की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की तह में पहुचने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच रविवार सुबह तमाम चर्चाओं के बीच रस्सी के सहारे हाथ पांव बंधे बेटे की लाश उक्त नहर में पायी गयी। कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर पुलिस को उसने गला दबाकर हत्या करने की बात बताई। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है बाकी के बारे में जांच पड़ताल जारी है।

  • बाप के हत्यारा बनने का राज नहीं उगलवा सकी पुलिस

कटघर नरियवा गांव से 48 घंटे पूर्व बाप द्वारा गायब किए गए बेटे की लाश मिलने के बाद हत्या के कारणों को लेकर आम जनमानस में ऊहापोह की स्थिति दिखाई पड़ रही है। बाप द्वारा पड़ोसियों और पुलिस के सामने बेटे को गायब करने की बात भले ही कही गई, पर वह हत्यारा क्यों बना यह अभी तक राज का विषय बना हुआ है। जिसे अभी तक घटना के दिन से ही हिरासत में रखे गए उक्त आरोपी से पुलिस उगलवा नहीं सकी। चर्चाओं की मानें तो पत्नी की मौत के बाद दुबारा शादी करने की बात का विरोध या नशे की लत ने रेहान को मौत के मुंह में धकेल दिया। बाप ने स्वयं हत्या की या करवाई? इसका राज अभी तक पुलिस आरोपी से उगलवा नहीं सकी। रेहान अपनी माता पिता की सन्तानों में सबसे बड़ा था। उसके अलावा नौ साल की बहन अरसिया बानों और छ: साल का छोटा भाई फैजान है। लगभग पांच साल पूर्व मृतक की मां रूबीना की मौत के बाद तीनों गांव में बुआ और फूफा अजमल की देखरेख में रहते थे। पिता नासिर रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी रहता था, जो चार माह पूर्व घर आया था। रेहान की मौत की सूचना पाकर छोटे भाई और बहन दोनों भयजदा है।

Share Now...