- मौत की खबर मिलते ही घर में मचा कोहराम
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित मुंगराबादशाहपुर जौनपुर मार्ग पर सरोखनपुर के समीप बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाईक चालक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु रवाना किया। बताते हैं कि जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बभिनियाव (यादवपुर) निवासी लाल बहादुर यादव पुत्र देवी शरण यादव उम्र करीब 40वर्ष बाइक से अपने किसी काम से मुंगराबादशाहपुर आया था और मुंगरा से वापस घर जाते समय जैसे ही वह उक्त मार्ग पर सरोखनपुर गांव के पास पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह बाइक से काफी दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सतहरिया चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए परिजनों को भी सूचित किया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।



