Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

छेड़खानी का फरार आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा,शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मिल्लत नगर से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छेड़खानी के मुकदमे में वांछित फरार आरोपित युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के पठान टोला मोहल्ला निवासी वर्तमान पता मिल्लत नगर निवासी अदनान अहमद पुत्र अनीस अहमद के ऊपर एक युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपित को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर ने हमराहियों के साथ मंगलवार दोपहर मिल्लत नगर से गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान भेज दिया।

गेहूं की रखा बोझ फसल जल कर राख

जौनपुर धारा,जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भीउरा अकरा गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से तीन सौ बोझ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया गया।

क्षेत्र के उक्त गांव निवासी छोटेलाल गौतम पुत्र गुन्नू के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के रखा बोझ में सोमवार की रात आग लग गई। सूचना मिलते ही गांव में हडकंप मच गया। गांव के लोग पानी लेकर खेत में पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर पहुचे और गांव के लोगों की मदद से आग बुझाया गया। तबतक तीन सौ बोझ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व की टीम नुकसान के आकलन में जुटी है।

दो हजार पर शांति भंग तो 15 के खिलाफ हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई

जौनपुर धारा,खुटहन। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन कानूनी कार्रवाई तेज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि अब तक विभिन्न गांवों से दो हजार से अधिक लोगों को शांति भंग में पाबंद किया जा चुका है।

संज्ञेय अपराधों में संलिप्त पाए गए 15 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। जिसमें दस लोगों को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुल 250 लायसेंसी असलहे हैं। जिसमें 155 असलहे थाने में जमा कराए जा चुके हैं। अन्य असलहाधारियों को असलहा जमा करने की सूचना दे दी गई है।

देशी तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय तथा हेडकांस्टेबल गणेश यादव क्षेत्र में भ्रमणशील थे। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया, तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक के पास से नाजायज तमंचा मयकारतूस बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान स्थानीय क्षेत्र के सम्भलशाह दुखई का पूरा निवासी सौरभ पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।