Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअपहरण सहित पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपित शिक्षक चढ़ा पुलिस के हत्थे

अपहरण सहित पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपित शिक्षक चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, खेतासराय। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह अपरहण व पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसको थाने लाकर विधिक कार्यवाही कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष चन्दन राय ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को मुखबीर की सूचना पर क्षेत्र के मनेछा बाजार स्थित मन्दिर के समीप से अपरहण और पॉक्सो एक्ट के वांछित को गिरफ्तार कर लिया। जो पूछताछ में अपना नाम प्रदुम सोनकर पुत्र छेदीलाल सोनकर निवासी मानीकला बताया जिसको विधिक कार्यवाई  करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपित एक निजी स्कूल में शिक्षक है। पाँच वर्ष पूर्व हुए प्रेम को उक्त शिक्षक परवान चढाता रहा। स्थानीय थाने में शिक्षक प्रदुम सोनकर अपहरण और पॉक्सो का वांछित था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चन्दन राय, उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव, हेडकांस्टेबल संजय चौधरी, मुकेश सिंह शामिल रहे।