― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

पीडब्ल्यूडी के रिटायर कर्मचारी की ठंड से मौत

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमदहां गांव में रविवार की सुबह पीडब्ल्यूडी के रिटायर कर्मचारी की ठंड से मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिरजनों के अनुसार 80वर्षीय रामचंद्र बिन्द घर से लगभग एक किमी दूर पाही पर रात में सोते थे। सुबह शौच के लिए खेत में गये। जहां हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। खेत में रामचंद्र बिंद को मृत पड़े देख किसी ने परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते मौके पर पहुंचे परिजन शव को घर लेकर आए। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनके पुत्र राम आशीष बिंद ने बताया कि 20 वर्ष पहले वह पीडब्ल्यूडी से रिटायर हुए थे। उन्हें कोई बीमारी भी नहीं थी। ठंड के चलते हृदयाघात से मौत होने की आशंका है।

ससुराल में आये युवक ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के बलुवा विजयी पुर गांव निवासी मेजर बनवासी का दामाद 30वर्षीय हरेंद्र बनवासी पुत्र महेंद्र निवासी गयासपुर जलालपुर जो तीन दिन पूर्व ससुराल आया हुआ था।

अज्ञात कारणों से शनिवार देर रात्रि घर के बगल में पेड़ पर मोफलर के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।पत्नी सोनी सहित अन्य परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज के कार्यक्रम

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 01 जनवरी 2024 को जनपद के विकासखंड सिकरारा की ग्राम पंचायत खानापट्टी और सतलपुर, रामनगर की ग्राम पंचायत बालभद्रपुर और परमलपट्टी, बरसठी की ग्राम पंचायत चतुर्भुजपुर और पदुमपुर, मछलीशहर की ग्राम पंचायत  ताजुद्दीनपुर और घिसुआखुर्द, मुंगराबादशाहपुर की ग्राम पंचायत सेमरी, महराजगंज की ग्राम पंचायत पुरा बलाई और पुरालाल, बदलापुर के ग्राम पंचायत बदलापुर खुर्द और मछलीगाव, सुईथाकला की ग्राम जंगीपुर और सरायमोहिउद्धि, शाहगंज की ग्राम पंचायत अतरौरा और बरजी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Share Now...