Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हरपालगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल108 एंबुलेंस से सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया, फिलहाल अचेत

हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी बदलापुर पहुंचाया।

E-Paper 06-10-2026

E-Paper 05-10-2026

Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • दाह संस्कार के लिए ले जा रहे शव को पुलिस ने लिया कब्जे में

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव निवासी एक युवक की बीती रात्रि विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वही दाह संस्कार के लिए ले जा रहे शव को पुलिस ने बीच रास्ते से ही अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी गांव निवासी अजय गौतम बदलापुर के बरौली गांव निवासी अपने ननिहाल बांकेलाल के यहां रहता था। मंगलवार की बीती रात्रि वह फर्राटा पंखे से धान ओसा रहा था वही पंखे में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से अजय गौतम बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में ननिहाल वालों ने उसे उपचार के लिए बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर ने अजय की जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। फिर बुधवार की सुबह दाह संस्कार के लिए ले जा रहे शव को कोतवाली पुलिस ने रास्ते से ही अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • मारपीट में एक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एराकियाना मोहल्ले में जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने एक व्यक्ति को पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। नगर के एराकियाना मोहल्ला निवासी 45वर्षीय मोहम्मद वकरम पुत्र शमीम को बुधवार की सुबह जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • स्वास्थ शिविर में 200 रोगियों को दी गई निःशुल्क दवा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय इटहरा स्थित किशोरी सेवाश्रम में बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दो सौ से अधिक विभिन्न रोगियों को निःशुल्क दवा का वितरित की गई। शिविर का उदघाटन संजीव गुप्ता व कथा वाचिका शिवांगी किशोरी द्वारा किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के संयोजक चंद्रभान सिंह ने कहा कि समय समय पर आश्रम पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि गांव के लोगों को घर बैठे बेहतर से बेहतर इलाज मिले। स्वास्थ शिविर में 200 से अधिक रोगियों का इलाज व दवा वितरण पांच डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर आद्या प्रसाद पाण्डेय, चंद्रभान सिंह, राजमणि यादव, लालजीत पाण्डेय, लक्ष्मन सिंह, राकेश रंजन सिंह, योगेश मिश्रा, नन्हे सिंह, विपिन, निखिल, संजय, चन्दन, राजेश आदि मौजूद रहे।

  • घर मे घुसकर गहने व नगदी उठा ले गए चोर

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हुसेपुर गांव में मंगलवार की रात को छत के रास्ते घर मे घुसे चोर गहने तथा नगदी उठा के गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी। हुसेपुर गांव निवासी पप्पू पाल के घर चोर रात को घुस गए। घर के एक कमरे रखा पेटी सहित अन्य सामान चोर उठा के गए। पेटी में सोने की तीन अंगूठी, एक चैन, एक पायल, एक मंगलसूत्र, आयरन आदि तथा हजारों रुपये नगद उठा थे। सुबह खेत मे टूटी पेटी व बिखरे समान तथा उसमें रखे आधार कार्ड से पता चला कि वह जगत नारायण का है। गांव के लोगों ने उन्हें सूचना दिया। उसके बाद परिवार को जानकारी हुई। गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

  • मेले में धक्का मारने को लेकर नाबालिग का काटा कान

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत खरुआवां गांव में मंगलवार की शाम मेला लगा हुआ था। उसी मेले में कुंवरपुर गांव का कर्मराज यादव (17)  पुत्र सुरेश यादव भी मेला देखने गया था। तभी खरुआवां गांव के ही गोलू सिंह पुत्र प्रदीप सिंह व अन्य कई अज्ञात लोगों ने उसे धक्का मारा। उसने धक्का मारने का कारण पूछा तो उपरोक्त लोग उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। उसी दौरान गोलू सिंह ने दांत से उसके बांये कान में काट लिया, जिससे वह गंभीररुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया पहुंचवायी, जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कर्मराज यादव की तहरीर के आधार पर एक नामजद व अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

  • संदिग्ध एक युवक को पुलिस ने पकडा

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज के जेसीज चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। आजमगढ़ जनपद के सिधारी निवासी ओमप्रकाश तिवारी पुत्र विजय प्रकाश तिवारी बुधवार की दोपहर जेसीज चौक पर खडा होकर टेम्पो चालक को धमका रहा था। इतने में जेसीज चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने युवक का अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।