Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरक्रिटिकल बूथों का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

क्रिटिकल बूथों का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत कुसैला गांव में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड केराकत की चर्चित क्रिटिकल बूथ कुसैला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिया। साथ ही कुसैला के कुछ ग्रामीणों से वार्ता कर चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु स्थिति के बारे में जानकारी भी लिया, तथा लोगों से बेखौफ होकर मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील किया। उपजिलाधिकारी ने नगर के प्राथमिक विद्यालय केराकत को पिंक बूथ बनाने के उद्देश्य से निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय केराकत को पिंक बूथ बनाने हेतु चयन कर लिया गया है। जहां पर चुनाव ड्यूटी करने वाली सभी महिला मतदान कर्मियो, महिला सुरक्षा कर्मचारियों व महिला अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।