― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअमान्य विद्यालय में लगाया गया ताला,खण्ड शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई से मचा...

अमान्य विद्यालय में लगाया गया ताला,खण्ड शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र में बगैर मान्यता के चल रहें तीन विद्यालयों में खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने मौके पर पहुंच चेतावनी दें तालाबंदी कराया। बड़ागांव न्यायपंचायत में चल रहें अमान्य विद्यालय सेंट बीम पब्लिक स्कूल और नेशनल पब्लिक स्कूल बड़ागांव इन दोनो विद्यालयों की कोई मान्यता नहीं है। संचालक बगैर मान्यता के एलकेजी से हाईस्कूल तक अवैध कक्षाएं धडल्ले से संचालित कर रहे थे। वहीं तीसरा सरस्वती ज्ञान मंदिर  की मदरसा से कक्षा 5 तक की मान्यता है। लेकिन असुविधाओं के बीच विद्यालय हाईस्कूल तक चलाया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल के द्वारा उपरोक्त तीनों विद्यालयों का निरीक्षण कर विद्यालय संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया। चेताया गया कि पुनः विद्यालय का संचालित होते पाया गया तो वैधानिक कार्यवाही के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उपरोक्त विद्यालयों में विद्यालय बंद की सूचना चस्पा कर ताला लगा दिया गया है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल, नोडल संकुल बड़ागांव बुधिराम एवम सहायक नोडल संकुल बड़ागांव रामयस विश्वकर्मा, सह समन्वयक ब्लाक संसाधन केंद्र डॉ.रत्नेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Share Now...