जौनपुर धारा, महराजगंज। स्थानीय ब्लॉक में सोमवार को अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) बदलापुर के महराजगंज किसान यूनियन संघ ने अपनी प्रमुख माँगो को लेकर बीडीओ के गैर मौजूदगी में एडीओ पंचायत के.के.त्रिपाठी को नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगो में दूध का रेट 80 रुपए प्रति लीटर किया जाए, प्रत्येक ग्राम सभा में मनरेगा के अंतर्गत हुई धांधली की जांच कराई जाए, किसानों का कर्ज माफ किया जाए, प्रत्येक ग्राम सभाओं में क्षेत्र को इंटरलॉकिंग किया जाए, तहसील स्तर पर पशु मेडिकल कॉलेज बनाया जाए, महराजगंज विकासखण्ड के अन्तर्गत बनी हुई राजकीय पशु चिकित्सालय पर दबा उपलब्ध कराई जाए, विकासखंड महाराजगंज के अंतर्गत ग्राम सभा मरखापुर में स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए, पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया जाए, कन्या विवाह अनुदान 20000 से बढाकर 50000 रुपये किया जाए। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष लालचंद यादव व संचालन तहसील महामंत्री डॉ.मनोज कुमार यादव ने किया। इस मौके पर नंदलाल यादव, विकास, विश्राम, विश्वनाथ, रामहित, संगीता, महेंद्र, अजय यादव, सुशीला, मालती, विजय लाल, रामयज्ञ, रामबहादुर, खिलाड़ी गिरधारी रघुवर रामजनक रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
अपनी माँगो को लेकर भाकियू ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article


