Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकिशोर की मौत से आक्रोशित लोगों ने मचाया तांडव

किशोर की मौत से आक्रोशित लोगों ने मचाया तांडव

  • घर में घुसकर की तोड़फोड़, गहने नकदी उठा ले जाने का आरोप

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव के बियसियां पुरवा में गुरुवार की भेर में फसल सुरक्षा हेतु नंगे तार से घेरे गये खेत में करेंट की चपेट में आकर हुई 16 वर्षीय राजकुमार निषाद की मौत के मामले में पीड़ित पक्ष के पांच दर्जन से अधिक पुरुष व महिलाएं पहुंच कर खेत स्वामी के घर तोड़फोड़ कर खूब तांडव मचाया। आरोप कि घर के भीतर बाक्स में रखा गहना और नकदी भी उठा ले गए। पड़ोस में बैठी बृद्धा को भी कई घूंसा जड़ दिया। खौफजदा परिवार घर छोड़ कर फरार है। दबंगों का तांडव लगभग आधे घंटे तक बेखौफ चलता रहा। मौके पर थाना पुलिस व क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोंदी के पहुंचने पर वे फरार हो लिए। एहतियातन वहां उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है। गांव निवासी सगे भाई श्रवण व सुनील तिवारी अपने घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर दो बीघे जमीन में बांस बल्ली के सहारे नंगे तार का घेराव कर झटका मशीन लगाए हुए हैं जिसकी चपेट में आकर किशोर की दर्दनाक मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज खेत स्वामी दोनों भाइयों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। उधर मौत की सूचना मिलते ही दोनों आरोपित घर से फरार हो गए। मृत पक्ष से थाने पर डटे दर्जनों लोग आरोपितों की गिरफ्तारी का दबाव बनाने लगे। पुलिस ने दबिश दी तो दोनों फरार पाये गये। घर पर सुनील की विवाहित पुत्री अन्नू और उनकी पुत्रवधू प्रीती तिवारी मौजूद थीं। आक्रोश शांत करने के लिए पुलिस ने प्रीती को हिरासत में ले लिया। बावजूद इसके मृतक पक्ष के लोगों को पुलिस के काम से संतुष्टि नहीं मिली। वे कानून हाथ में लेकर दबंगई पर उतर आए। थाने से वापस लौट दोपहर में लगभग पांच दर्जन पुरुष व महिलाएं लाठी डंडा लेकर खेत स्वामी के घर पहुंच गए। अपने घर के सामने बैठी पड़ोस की 70 वर्षीय बृद्धा कलावती देवी को घूंसो से पीटने के बाद लाठी से मार ट्रैक्टर तोड़ दिया। फिर वे मकान का मेन दरवाजा तोड़ भीतर घुस कर सभी कमरों का दरवाजा भी तोड़ डाले। भीतर रखा गृहस्थी का सामान कुर्सी, टेबल, पंखा, कूलर, स्टेबलाइजर, बक्सा, आलमारी, डेग आदि तोड़ डाले। मौके पर मौजूद सुनील की विवाहित पुत्री अन्नू का आरोप है कि उसके कान से सोने का झुमका तथा सूटकेस में रखा 8 हजार रूपए भी छीन लिए। पड़ोस में रह रहे श्रवण तिवारी के भतीजे रामप्रकाश ने बताया कि घटना से भयभीत होकर घर की महिलाएं भी गायब है। सभी के कमरे का दरवाजा और बाक्स टूटा हुआ है। दबंगों के द्वारा कितने मूल्य के गहने और नकदी उड़ाया गया है यह उनके वापस आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी तोड़फोड़ की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही सुसंगत धारा में केस दर्ज कर लिया जायेगा।