Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफसलों का बीमा कर योजना का लाभ लें किसान

फसलों का बीमा कर योजना का लाभ लें किसान

जौनपुर धारा, जौनपुर। उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि जनपद में मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू है। इस योजना में फसलों पर बीमा कम वर्षा या अधिक वर्षा तथा कम तापमान या अधिक तापमान पर बीमा कम्पनी के द्वारा सभी विकास खण्डों में लगाये गये संयत्रो के आंकड़ो के अनुसार निर्धारित किया जाता है। इसमें जनपद के सभी ऋणी एवं गैर ऋणी कृषक शामिल हो सकते है। जिन कृषको ने अपना किसान केडिट कार्ड नहीं बनवाया है वे शीघ्र अपने निकटतम बैंक शाखा में अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लें, और अन्य कृषक एसबीआई जनरल कम्पनी लि0, जौनपुर बीमा कम्पनी से सम्पर्क कर अपनी फसलों का बीमा कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। खरीफ वर्ष में मौसम आधारित फसल बीमा के अन्तर्गत धान की फसल हेतु रू0 1596.00 प्रति हे0, मक्का के फसल हेतु रू0 700.00 प्रति हे0, बाजरा के फसल हेतु रू0 638.00 प्रति हे0, ज्वार की फसल हेतु रू0 1160.00 प्रति हे0, उर्द की फसल हेतु रू0 1438.00 प्रति हे0, तिल की फसल हेतु रू0 462.00 प्रति हे0 तथा अरहर की फसल हेतु रू0 1710.00 प्रति हे0 किसानों को प्रीमियम जमा करना है। जनपद के सभी किसानों से अपील की गयी है कि अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराये, जिससे किसी भी प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की स्थिति में वे लाभ पा सके।