जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत डेहरी गांव में परिजनों की डांट से झुब्ध किशोरी ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के कटका डेहरी गांव निवासी 15 वर्षीय प्रिंसी पुत्री हरिश्चंद्र ने मंगलवार को परिजनों की डांट से झुब्ध होकर घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर हालत गंभीर देख परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है।
― Advertisement ―
E-Paper 03-11-2026
Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ


