जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिले की पैक्स कम्प्यूटराईजेशन हेतु प्रथम चरण में चयनित 30 समितियों की जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार देर सायं सम्पन्न हुयी। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि पैक्स कम्प्यूटराईजेशन के अन्तर्गत जनपद की प्रथम चरण में चयनित 30 समितियों में हार्डवेयर की आपूर्ति हो चुकी है, जिनका इन्स्टालेशन भी सम्बन्धित वेण्डर द्वारा किया जा चुका है तथा हार्डवेयर की आपूर्ति के पूर्व विद्युत कनेक्शन, कनेक्टिविटी के सम्भावित व्यय मु0-17.58,500.00 की शीर्ष बैंक से फण्ड की मांग हेतु बाईसर्कुलेशन अध्यक्ष डीएलएमआईसी/जिलाधिकारी द्वारा 01 अगस्त 2023 को स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिसका अनुमोदन डीएलआईएमसी की बैठक में किया ,साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जनपद की 204 समितियों में से किन समितियों में पूर्ण कालिक सचिव कार्यरत है तथा किन समितियों का भवन सुदृढ अवस्था में है की जानकारी अतिशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2022-23 का अवशेष समितियों का आडिट शीघ्रातिशीघ्र कराने का भी निर्देश दिया गया है। बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों के प्रति सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक लि., जौनपुर/सदस्य संयोजक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चैहान सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

Next article


