जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बडागांव अमारी मेले में टेंट लगा रहे युवक का करेंट की चपेट में आने से हालत गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद जायरीनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के बडागांव निवासी 27वर्षीय शादाब पुत्र इश्तियाक शनिवार की रात अमारी मेले में टेंट का काम करते समय करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलझ गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
― Advertisement ―
करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Previous article
Next article


