Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकचगांव चेयरमैन ने आयोजित किया रोजा इफ्तार पार्टी

कचगांव चेयरमैन ने आयोजित किया रोजा इफ्तार पार्टी

  • दुआ मांगने के लिए एक साथ उठे सैकड़ो हाथ

जौनपुर धारा,जौनपुर। कचगांव नगर पंचायत के चेयरमैन फिरोज अहमद खान के अपने आवास पर शुक्रवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जिसमें रोजेदार शामिल हुए। रोजेदारों को मौलाना ने नमाज अदा कराया। उसके बाद रोजा इफ्तार का कार्यक्रम हुआ। लोगों ने इफ्तार पार्टी में देश की अखंडता व भाईचारे को बढ़ाने की बात कही। रोजा इफ्तार पार्टी में जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन के प्रतिनिधि डॉ.सरफराज खान, मडियाहू के चेयरमैन प्रतिनिधि कमाल फारूकी ओवैस खान, जमाल हाशमी, रिज़वान अहमद, मोहम्मद कैश, इकबाल अहमद, नासीर, मोहम्मद आजम हाशमी, शमीम अहमद आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।