Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरऑटो से टकराकर गड्ढे में उतरी अनियंत्रित स्कार्पियो

ऑटो से टकराकर गड्ढे में उतरी अनियंत्रित स्कार्पियो

  • बाइको को भी टक्कर मारा टक्कर, आठ घायल, सात को गंभीर चोटें

जौनपुर धारा,खुटहन। जिला मुख्यालय मार्ग के जौकाबाद गांव के मोड़ के पास रविवार को सामने से आ रही स्कार्पियो आटो से टक्कर के बाद अनियंत्रित हो दो बाइको से टकराते हुए सड़क के नीचे खड्ड में उतर गई। ऑटो में सवार दंपती सहित आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने सात की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। स्कार्पियो चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। गौसपुर बाजार निवासी सुभाष कन्नौजिया, इनकी पत्नी संगीता और 22 वर्षीय पुत्री अंजलि खुटहन चौराहे से एक आटो रिजर्व कर घर जा रहे थे। उक्त मोड़ के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित स्कार्पियो सामने से आ रहे बाइक सवार गौसपुर निवासी मुकेश शर्मा व कबिरुद्दीनपुर गांव के रवि गौतम की बाइक से टकराते हुए सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार अनुराग पाल व उनकी माता सुशीला देवी को धक्का मारते हुए सड़क के बगल खड्ड में उतर गई। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी पर किए जाने के बाद सात को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ऑटो चालक दिनेश गुप्ता को हल्की चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा घटनास्थल पर पहुंच घायलों की सहायता में लगे रहे।

Share Now...