Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरऑटो व्हील्स हीरो ऑथराइज्ड डीलर फेस्टिवल काउंटर का भव्य उद्घाटन

ऑटो व्हील्स हीरो ऑथराइज्ड डीलर फेस्टिवल काउंटर का भव्य उद्घाटन

जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के जौनपुर रोड स्थित मरीमाई धाम (चकमुबारपुर, छाछो) के समीप ऑटो व्हील्स हीरो ऑथराइज्ड मेन डीलर के फेस्टिवल काउंटर का भव्य उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डायरेक्टर मनोज अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अनिल कुमार पांडेय, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पंधारी लाल यादव, थानाध्यक्ष मछलीशहर विनीत राय, दीपक पाठक, शिरीष गुप्ता, राज नारायण बिंद, राकेश मिश्रा, दयाशंकर शुक्ल, डिंपल शुक्ला तथा शिवेंद्र दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर काउंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने काउंटर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्सवपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के अंत मे मनोज अग्रहरि ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यहां हीरो मोटोकॉर्प की नवीनतम गाड़ियां उपलब्ध रहेंगी। साथ ही ग्राहकों को बेहतर सर्विस सुविधा, रियायती दरों पर वाहन उपलब्धता तथा आसान ऋण (लोन) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।