Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरऐसे कैंपों से पशुपालकों को होता है अनेकों लाभ : सत्येंद्र सिंह

ऐसे कैंपों से पशुपालकों को होता है अनेकों लाभ : सत्येंद्र सिंह

  • पशु चिकित्सा कैंप में 256 पशुओं, 860भेड़ व बकरी का हुआ इलाज

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय पशुपालन विभाग की टीम द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय  पशु चिकित्सा कैम्प का आयोजन ग्राम जयपालपुर में आयोजित किया गया। इस बहुउद्देशीय चिकित्सा कैम्प में पशु पालकों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान उपस्थित पशुपालकों को पशुओं के चारा प्रबंधन, टीकाकरण, रोग से बचाव पशुधन बीमा योजना, कुकुट पालन, बकरी पालन, भेड़ प्रबंधन तथा अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि मुंगरा बादशाहपुर के ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू ने गोवंश माल्यार्पण एवं फीता काटकर कैम्प का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पशुपालकों के लिए यह कैंप काफी लाभदायक होगा। इसके जरिए पशुपालकों को अनेक रोगों के साथ ही उनके रखरखाव के बारे में उन्हें जानकारी मिलेगी। आगे बोलते हुए कहा कि पशुओं से संबंधी अनेक योजनाओं के बारे में भी विभाग द्वारा उनको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। इस दौरान कैंप में पशुपालकों के 256 पशुओं के साथ ही 860 बकरी और भेड़ की चिकित्सा करने के साथ ही जरूरी दवाएं भी विभाग द्वारा दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह उर्फ गोरे, पशु चिकित्सा अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर डॉ.सुशांत यादव, उप पशु चिकित्सा अधिकारी मछलीशहर, डॉ.श्रीनिवास प्रसाद, पशुधन प्रसार अधिकारी संजय प्रताप सिंह, पैरावट मैत्री नीरज यादव, पशु मित्र समर बहादुर यादव, रवि सिंह, अमलेश मिश्र, अंकित यादव, सूरज, आकाश, अवधेश एवं अन्य सदस्य मौजूद होने के साथ ही अपना सक्रिय योगदान भी दिया।