Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरएसडीएम ने छापा मारकर पकड़ा अवैध गैस सिलेंडर का भंडार

एसडीएम ने छापा मारकर पकड़ा अवैध गैस सिलेंडर का भंडार

  • त्रिलोचन महादेव बाजार में हो रहा था अवैध रीफिलिंग का धंधा

जौनपुर धारा, केराकत। तहसील के जलालपुर ब्लॉक क्षेत्र में त्रिलोचन महादेव बाजार में बुधवार को बड़े पैमाने पर कुकिंग गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और गैस रीफिलिंग का धंधा पकड़ा गया। पिछले कई महीने से यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। जानकारी के अनुसार एसडीएम नेहा मिश्रा को इसकी सूचना मिली कि त्रिलोचन महादेव क्षेत्र के मकरा चौराहे के पास स्थित शिवाय जायसवाल इंटरप्राइजेज के यहां अवैध सिलेंडर के भंडारण और रीफिलिंग किया जा रहा है। छापेमारी में सूचना सही निकली। श्िावाय जायसवाल इंटरप्राइजेज के यहां से इण्डेन गैस का 29 अवैध डोमेस्टिक सिलेंडर और उसके पड़ोस में स्थित मनोज जायसवाल के यहां से एचपी और इण्डेन के 91डोमेस्टिक सिलेंडर बरामद हुआ। इसके आलावा मनोज के यहां से 5 किलोग्राम के 50 छोटे सिलेंडर और गैस रीफिलिंग में इस्तेमाल की जाने वाली बांसुरी भी बरामद की गई। एसडीएम ने बताया कि सिलेंडर और बांसुरी आदि सामान जब्त कर लिया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही थी। एसडीएम की छापेमारी से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया था। मौके पर देखने वालों की भीड़ जुट गई थी।